Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, टीवीके ने छोटे दलों से मांगा समर्थन

Advertiesment
vijay thalapathy need 6 mla to become CM
Latest News Today Live Updates in Hindi : तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। टीवीके के साथ ही डीएमके और एआईडीएमके की नजरें भी छोटे दलों पर। पल पल की जानकारी...


01:59 PM, 8th May
बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4.0 के लिए परीक्षा अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

01:16 PM, 8th May
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।
-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की कार्यसमिति की बैठक चेन्नई स्थित पार्टी कार्यालय में हो रही है। इसमें तय किया जाएगा कि पार्टी क्या टीवीके को समर्थन देगी।
-AIADMK सांसद एम थंबीदुरई ने कहा, जनता की भावना है कि AIADMK को सत्ता में वापस आना चाहिए। भगवान की दया से उचित समय में ऐसा हो सकता है।

01:13 PM, 8th May
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तमिलनाडु में सरकार गठन के मुद्दे पर कहा-अगर हम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार जाएं तो कोई राष्ट्रपति शासन नहीं होना चाहिए। कितने ऐसे केस हैं जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि चुनाव के बाद अकेली सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।

11:29 AM, 8th May
-गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे, शुभेंदु अधिकारी ने किया स्वागत। आज शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में होंगे शामिल। 
-केरल में भी तेज हुई सरकार गठन की कवायद। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक।

11:20 AM, 8th May
-तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस बढ़ा। टीवीके ने छोटे दलों से समर्थन मांगा। कांग्रेस के समर्थन के बाद भी थलापति विजय की पार्टी को बहुमत के लिए चाहिए 6 विधायक। 
-डीएमके और एआईडीएमके में गठबंधन की कवायद जारी। यह दोनों दल अगर साथ आ जाते हैं तो छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं।

10:50 AM, 8th May
पश्‍चिम बंगाल में कौन बनेगा मुख्‍यमंत्री, आज दोपहर 4 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा फैसला। गृहमंत्री अमित शाह और ओडिसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी बैठक में शामिल होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NCRB रिपोर्ट में यूपी की कानून-व्यवस्था की तारीफ, DGP बोले- राष्ट्रीय औसत से काफी कम है क्राइम रेट