Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिडिल ईस्ट पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में हंगामा, लोकसभा स्थगित

Advertiesment
parliament
Latest News Today Live Updates in Hindi : मोजतबा खामेनेई के ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनने के बाद तेज हुआ अमेरिका इजराइल और ईरान युद्ध। दोनों ओर से तेज हुए हमले। यूएई में एक और अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई। इस बीच बहरीन में अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम में खराबी आ गई। ईरान अमेरिका के बीच जारी युद्ध पर विदेशमंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में दिया बयान। पल पल की जानकारी...


12:42 PM, 9th Mar
मिडिल ईस्ट पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित।

11:33 AM, 9th Mar
ईरान अमेरिका के बीच जारी युद्ध पर राज्यसभा में बयान देते हुए विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 28 फरवरी से संकट शुरू हुआ। प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। युद्ध में 2 भारतीयों की मौत, 1 घायल। खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर। उन्होंने कूटनीति नीति के जरिए मामला हल करने की अपील की।
 
राज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नियम 176 के तहत, मैं पश्चिम एशिया में बदलते जियोपॉलिटिकल हालात को देखते हुए भारत की एनर्जी सिक्योरिटी के लिए उभरती चुनौतियों के मुद्दे पर चर्चा की इजाजत मांगता हूं।
 
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‍डा ने राज्यसभा में विपक्ष के व्यवहार को बहुत गैर जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा नहीं हुड़दंग चाहता है। 

11:04 AM, 9th Mar
संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण सुबह 11 बजे शुरू हुआ। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू। लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर प्रस्ताव पेश किया किया। प्रस्ताव पास होने पर होगी सदन में चर्चा।लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित।

10:56 AM, 9th Mar
ICC चेयरमैन जय शाह ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्य कुमार यादव के साथ अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। टीम इंडिया ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है। 

संसद में आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज लोकसभा में पश्चिम एशिया के हालात पर बोलेंगे।



10:52 AM, 9th Mar
-मोजतबा खामेनेई के ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनने के बाद तेज हुआ अमेरिका इजराइल और ईरान युद्ध। दोनों ओर से तेज हुए हमले।
-यूएई में एक और अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई।
-बहरीन में अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम में खराबी आ गई।

09:50 AM, 9th Mar
अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच युद्ध से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट। सुबह 9.51 बजे सेंसेक्स 2263 अंकों की गिरावट के साथ 76,657 पर पहुंचा। 688 अंक गिरकर निफ्टी 23762 पर पहुंच गया। निवेशकों को लाखों करोड़ का करोड़ का नुकसान। ALSO READ: युद्ध का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 2200 अंक टूटा, निफ्टी धड़ाम

10:49 AM, 9th Mar
इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण वैश्विक तेल बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई है। कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, जो करीब साढ़े तीन साल का उच्च स्तर है। इस बीच कतर ने दावा किया कि युद्ध जारी रहा तो क्रूड 150 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। ALSO READ: युद्ध से तेल बाजार में हड़कंप: कच्चा तेल 115 डॉलर पार, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी: राजस्थान में पारा 40°C पार, कई राज्यों में लू का अलर्ट