Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

AAP का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक मित्तल को मिली जिम्मेदारी

Advertiesment
Raghav Chadha
Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को वरिष्‍ठ नेता राघव चड्ढा को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है। अब सांसद अशोक मित्तल राज्यसभा में पार्टी के उपनेता होंगे।
 
आम आदमी पार्टी ने इस बाबत राज्यसभा सचिवालय को पत्र सौंपा है। कहा जा रहा है कि पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित नहीं करने के लिए कहा है।
 
राघव चड्ढा पर राज्यसभा में जनहित के मुद्दों को लेकर काफी मुखर नजर आ रहे हैं। मिडिल क्लास पर टैक्स बोझ, खाद्य पदार्थों में मिलावट, एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय से लेकर डिलीवरी बॉयज तक उनके द्वारा उठाए गए कई मुद्दों ने सदन में सभी का ध्यान खींचा।
 
बहरहाल राघव चड्ढा पर की गई इस कार्रवाई से अटकलों का बाजार फिर गर्म हो चला है। हालांकि पार्टी ने यह नहीं बताया कि राघव चड्‍ढा को पद से क्यों हटाया गया है? 
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोलर इंस्टॉलेशन में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग, 2025-26 में रिकॉर्ड 3.47 लाख संयंत्र स्थापित