Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

Advertiesment
Abhijeet Dipke Cockroach Janta Party
सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। अमेरिका में पढ़ाई कर रहे पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। हालांकि, उनके इस प्लान को लेकर कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं।
कल भी कॉकरॉच पार्टी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रकाश राज ने भी कहा है कि 6 जून को वह भी दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। साथ ही देश के 'युवा कॉकरोचों' से पूछा है कि वो अंडरवियर पहनकर आ रहे हैं या फिर शॉर्ट्स में। प्रकाश राज के अलावा सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की वात कही है।

अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से एयरपोर्ट पर जुटने की अपील की है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं किया गया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए आधिकारिक अनुमति ली गई है या नहीं। यही वजह है कि उनके दिल्ली दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर उत्सुकता और सस्पेंस दोनों बढ़ गए हैं।

पहले थाने जाकर मांगेगे इजाजत

 
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अभिजीत ने कहा कि वे 6 जून की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे और सबसे पहले पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाकर पुलिस को प्रदर्शन की सूचना देंगे। उन्होंने कहा कि मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। हम संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं और प्रशासन से उम्मीद है कि हमें हमारा अधिकार मिलेगा। 

अगर पुलिस ने मना कर दिया तो क्या होगा?

 
सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि प्रशासन ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी, तो अगला कदम क्या होगा?
 
इस सवाल पर अभिजीत दीपके ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। उन्होंने केवल इतना कहा कि उन्हें भरोसा है कि अनुमति मिल जाएगी और जरूरत पड़ने पर वे दिल्ली में ही रुकेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इजाजत नहीं मिलने की स्थिति में समर्थकों को क्या करना होगा।
 

हजारों लोगों के पहुंचने का दावा

 
अभिजीत दीपके का दावा है कि उनकी अपील पर बड़ी संख्या में युवा और छात्र दिल्ली पहुंचने वाले हैं। उनका कहना है कि लोग 20-30 के समूहों में आने की जानकारी दे रहे हैं और विभिन्न छात्र संगठनों से भी बातचीत हुई है। दीपके के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी के 11 लाख से अधिक रजिस्टर्ड सदस्य हैं और करीब 25-30 लोगों की एक कोर टीम भी तैयार हो चुकी है।
अब सबकी नजरें 6 जून पर टिकी हैं। क्या CJP का यह सोशल मीडिया आंदोलन सड़कों पर भी उतनी ही ताकत दिखा पाएगा, या फिर प्रशासन की मंजूरी का इंतजार ही इसकी सबसे बड़ी परीक्षा बनेगा, इसका जवाब आने वाले कुछ घंटों में मिल सकता है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी