Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

Advertiesment
हमें फॉलो करें game suicide After the final task of game 3 sisters jumped from the 9th floor.

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (12:49 IST)
यूपी के गाजियाबाद में बेहद हैरान करने और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। इस खबर ने पूरे प्रदेश को हिला के रख दिया है। दरअसल, तीन सगी बहनों ने अपने घर की 9वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है।
हैरान करने वाली बात है कि तीनों बहनों को ऑनलाइन गेम की लत थी। तीनों की मौत हो गई है। सुसाइड के पहले एक नोट लिखा है, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि सॉरी मम्‍मी पापा हम गेम नहीं छोड पाएंगीं। बताया जा रहा है कि परिवार वालों ने तीनों लड़कियों पर ऑनलाइन गेम खेलने के लिए मना किया था।

आखिरी टास्‍क मिला था
 

बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को  ऑनलाइन गेम में टास्क मिला था। परिवार वालों के अनुसार, तीनों लड़कियां करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। इस गेम का लास्ट स्टेज था। इसके तहत घर वालों से अंतिम बार मिलकर सबके फोटो लेने थे। इसके बाद सबको एक रूम में बंद हो जाना था। इसके बाद तीनों को सुसाइड करना था।

मामला उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है। यहां टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक नामी सोसायटी में 3 नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि तीनों लड़कियां ऑनलाइन गेम की लत थी। तीनों बहनों की उम्र 12,14 और 16 साल है। भारत सिटी सोसायटी की ये घटना है। दावा है कि तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेलती थीं। बहनों के नाम 16 साल की निशिका। 14 साल की प्राची और 12 साल की पाखी हैं। उनके पिता चेतन कुमार और मां इस घटना से सदमे में हैं। तीनों बहनें समय से स्कूल भी नहीं जाती थीं।

ऐसे दिया घटना को अंजाम
 

पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद में लड़कियों ने सुसाइड करने के पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था, उसके बाद तीनों लड़कियां खिड़की से नीचे बारी-बारी से कूद गईं। जब लड़कियां नीचे गिरी, तो आवाज इतनी तेज आई कि सोसाइटी के तमाम लोग और सिक्योरटी गार्ड भागे आए। जब घरवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक लड़कियां नीचे कूद चुकी थीं।


क्‍या लिखा सुसाइड नोट में

तीनों बेटियों के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि एक सुसाइड नोट मिला था। वो जो उन्होंने लिखा था बच्चों की राइटिंग मैंने पहचान ली थी। सुसाइड नोट में लिखा था पापा सॉरी... हम कोरिया नहीं छोड़ सकते। कोरिया हमारी जिंदगी है और कोरियन हमारी जान है। आप हमें नहीं छुड़ा सकते। सॉरी हम जान दे रहे हैं। किसी बच्चे के साथ ऐसा न हो। वो अपना गेम खेलना छोड़े।
 

कोरोना के बाद से स्कूल नहीं जा रही थी तीनों
 

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक तीनों बच्चियां कोरोना के बाद से स्कूल नहीं जा रही थी। तीनों बच्चियों पढ़ने में कमजोर थी। बच्चियों ने आठ पन्ने का एक और नोट छोड़ा है। बच्चियों के पिता ट्रेडिंग का काम करते हैं। बच्चियों के घर वालों से बात की जा रही है।


खुद के कोरियन नाम रख लिए
 

तीनों बहनों ने अपने नाम कोरियन भी रखे थे। पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर मम्मी-पापा सॉरी लिखा है। इसके अलावा उनके पूरे कमरे में कोरियन ऑनलाइन मोबाइल गेम के पैटर्न के अनुसार फोटोग्राफ्स जमीन पर फैले हुए देखे गए हैं। गेम का लास्ट गोल पूरा कर सुसाइड का मामला दिख रहा है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रेड डील पर संसद में सरकार का दावा: पीयूष गोयल बोले — निर्यात बढ़ेगा, किसानों और डेयरी सेक्टर को नुकसान नहीं