Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP में सात फेरों के बाद दूल्हा निकला किन्नर, जैसे ही पता चला फिर जो हुआ वो किसी ने सोचा नहीं था

Advertiesment
In Uttar Pradesh
File Photo
इन दिनों अजीब वाकये सामने आ रहे हैं। यूपी के में एक शादी में सात फेरों के बाद पता चला कि दूल्‍हा तो किन्‍नर है। इसके बाद बाराती उल्‍टे पैर भाग गए। और फिर जो हुआ वो चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि दूल्‍हे की सचाई सामने आने के बाद दुल्‍हन के परिवार में मातम छा गया।

दरअसल, बाराबंकी के एक गांव में शादी के बाद दूल्हे के किन्नर होने का खुलासा विदाई से पहले हुआ। दूल्हे को पहचानने पर किन्नरों ने जांच की और लड़की पक्ष को इस धोखे की जानकारी दी। दूल्हे ने खुद किन्नर होने की बात स्वीकार की जिससे बाराती चुपके से शादी छोड़कर भाग निकले।

बता दें कि जिले में कोठी थाना क्षेत्र के इस गांव में सात फेरे और विवाह की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन विदाई से ठीक पहले पहुंचे किन्नरों ने ऐसी सच्चाई सामने रखी कि हर कोई दंग रह गया। चार बहनों में दूसरे नंबर की बेटी के भविष्य के साथ हुए इस धोखे के बाद बाराती चुपके से खिसक गए और बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा।

लड़की के फूफा ने बताया कि 13 फरवरी को रामसनेहीघाट क्षेत्र से बारात आई थी। शनिवार सुबह जब किन्नर 'नेग' लेने पहुंचे तो दूल्हे को देखते ही उन्होंने उसे पहचान लिया। शक तब गहराया जब दूल्हा पक्ष ने किन्नरों को सामान्य 1121 रुपये के बजाय चुपचाप 23 हजार रुपए थमा दिए। किन्नरों ने दूल्हे को अकेले में ले जाकर जांच की और बाहर आकर कहा कि बेटा तुम्हारे भाग तो जग गए, लेकिन लड़की के भाग फूट गए। इतना कहते ही लड़की पक्ष के मन में शंका पैदा हो गई। जब दूल्हे से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुद के किन्नर होने की बात स्वीकार कर ली।

दूल्हे का राज खुलते ही शादी में हड़कंप मच गया। खुद को फंसता देख दूल्हे के साथी और अधिकांश बाराती चुपके से मौके से फरार हो गए. वहां केवल दो-तीन महिलाएं ही बची रहीं.लड़की के चचेरे भाई के अनुसार छह महीने पहले रिश्ता तय हुआ था और किसी को भी इस सच्चाई की भनक नहीं थी हालांकि लड़की पक्ष ने मानवीयता दिखाते हुए कोई बड़ा विवाद नहीं किया। उन्होंने दूल्हा पक्ष से शादी में हुए खर्च की मांग की और बाद में शेष बचे लोगों को जलपान कराकर वापस भेज दिया।

घटना के अगले दिन रविवार को जब हमारी टीम रामसनेहीघाट क्षेत्र स्थित दूल्हे के घर पहुंची तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था। घर पर शादी की सजावट तो थी लेकिन घर पूरी तरह खाली था। धोखे से विवाह रचाने वाले किन्नर और उनके परिवार लापता हो गया है। पड़ोस की एक महिला ने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं है। पोल खुलने के डर से दूल्हे का पूरा परिवार घर से कहीं चला गया है। सोशल मीडिया में इस घटना की जमकर चर्चा हो रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय