Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

AI का 'खेल' : शशि थरूर और राजीव शुक्ला के फर्जी वीडियो वायरल, Pakistan के फर्जीवाड़े की कांग्रेस नेताओं ने उड़ाई धज्जियां

Advertiesment
AI fake video controversy
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज टी-20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का बाजार गर्म है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक वायरल वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसमें पाकिस्तान द्वारा मैच के बहिष्कार का फैसला वापस लेने पर उनके हवाले से झूठी टिप्पणी की गई थी।

 

'न मेरी भाषा, न मेरी आवाज'

शशि थरूर ने इस वीडियो को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'फेब्रिकेटेड' बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि "यह AI द्वारा तैयार की गई 'फेक न्यूज' है- और वह भी बहुत अच्छी गुणवत्ता वाली नहीं है। इसमें न तो मेरी भाषा का इस्तेमाल हुआ है और न ही यह मेरी आवाज है।

क्या था पूरा मामला 

दरअसल, एक पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा फैलाए गए इस वीडियो में थरूर की आवाज का 'क्लोन' इस्तेमाल किया गया था। वीडियो में थरूर जैसी आवाज को यह कहते सुना जा सकता है कि "मैदान पर पाकिस्तान जो भी करे, लेकिन कूटनीतिक रूप से उन्होंने शानदार खेल दिखाया और भारतीय क्रिकेट बोर्ड को पछाड़ दिया।

राजीव शुक्ला कैसे बने शिकार 

शशि थरूर ही नहीं, बीसीसीआई (BCCI) उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला को भी इसी तरह के फर्जीवाड़े का निशाना बनाया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक एक पाकिस्तानी क्रिकेट टॉक शो (ARY News), जिसे पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक होस्ट कर रहे थे, उसमें राजीव शुक्ला का एक कथित ऑडियो क्लिप चलाया गया। इस ऑडियो में शुक्ला जैसी आवाज को आईसीसी (ICC) की मध्यस्थता पर संतोष जताते हुए दिखाया गया था। हालांकि, शुक्ला ने तुरंत इसका खंडन किया।

नेताओं ने कहा- गुमराह न हों

राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया कि "भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच पर मेरी टिप्पणियों के एक वीडियो को AI का उपयोग करके ऑडियो बदलने के लिए मैनिपुलेट किया गया है। ये बयान मेरे नहीं हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि इस भ्रामक सामग्री पर विश्वास न करें और इसे प्रसारित न करें। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में ODOP योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख को मिला रोजगार