Publish Date: Fri, 20 Feb 2026 (11:23 IST)
Updated Date: Fri, 20 Feb 2026 (11:47 IST)
India AI Impact Summit 2026 : कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को एआइ इंपैक्ट समिट 2026 की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समिट के पहले कुछ दिन अत्यंत अच्छे रहे, बाद में कुछ गड़बडि़यां हुईं जो किसी भी बड़े आयोजन में हो सकती हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समिट को पीआर शो करार दिया था।
क्या बोले थे राहुल गांधी
थरूर की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान एक दिन बाद आई है। इसमें उन्होंने दिल्ली में चल रही एआइ समिट को 'अव्यवस्थित पीआर शो' करार दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने भी इस आयोजन की आलोचना की है।
क्या है मामला
दिल्ली में जारी AI समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी की स्टाफ ने चीनी रोबोट और कोरियन ड्रोन को अपना प्रोजेक्ट बताकर पेश किया था। इसका वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया। यूनिवर्सिटी ने माना था कि ये डॉग हमने नहीं बनाया। इसके बाद यूनिवर्सिटी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एक्सपो से बाहर कर दिया गया। कांग्रेस ने इस मामले पर कहा कि मोदी सरकार ने AI के मामले में दुनिया भर में भारत का मजाक बनवाया है।
गौरतलब है कि 16 से 20 फरवरी तक आयोजित इस समिट में 20 राष्ट्राध्यक्षों समेत कई टेक दिग्गज शामिल हो रहे हैं। समिट में पीएम मोदी ने कहा कि भारत को एआई में भय नहीं भाग्य दिखता है। इस अवसर पर उन्होंने एआई के लिए मानव विजन भी पेश दिया।
Edited by : Nrapendra Gupta