Ajit Pawar news in hindi : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के 2 दिन बाद उनके एक करीबी सहयोगी किरण गुजर ने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय के लिए उत्सुक थे, और यह जल्द ही होने वाला था।
किरण गुजर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि अजित पवार ने बुधवार (28 जनवरी) को हुई विमान दुर्घटना से सिर्फ पांच दिन पहले ही उन्हें इस बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि वह दोनों गुटों को मिलाने के लिए 100 प्रतिशत उत्सुक थे।
अजित पवार ने किरण गुजर को बताया था कि पूरी प्रक्रिया पूरी हो गई है और अगले कुछ दिनों में विलय होने वाला है। इस संबंध में दोनों दलों में बातचीत भी हुई थी।
पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में 15 जनवरी को हुए नगर निगम चुनावों में एक साथ चुनाव लड़ने के बाद दोनों गुटों ने अगले महीने होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए भी गठबंधन जारी रखने का फैसला किया था।
अजित पवार ने कुछ पत्रकारों से भी कहा था कि वह अपनी पार्टी का NCP (SP) में विलय करना चाहते हैं, जब उनके चाचा शरद पवार (85) स्वस्थ थे।
पवार को बुधवार को बारामती में एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। उन्हें गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बेटे पार्थ और जय ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने अजित दादा अमर रहे के नारे लगाए।
edited by : Nrapendra Gupta