SP leader Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में एक तरफ भाजपा नया पार्टी अध्यक्ष चुनने की तैयारी कर रही है, इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अमेठी में एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में लिखा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव सत्ता में आ रहे हैं। राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे।
क्या लिखा है पोस्टर में : यह पोस्टर समाजवादी पार्टी की नेता गुंजन सिंह ने लगाया है। इस पर लिखा है कि 2027 के सत्ताधीश, गरीबों के मसीहा, पीडीए के जननायक अखिलेश यादव जी आ रहे हैं, योगी जी जा रहे हैं। इस पोस्टर में अखिलेश यादव का फोटो भी लगा है, जिस पर लिखा है- महिलाओं को 40000 रुपए रुपए सालाना आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
कहां लगा है यह पोस्टर : आगामी चुनाव के मद्देनजर अमेठी के अंबेडकर तिराहे पर लगे समाजवादी पार्टी के कुछ पोस्टरों ने पूरे उत्तर प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अमेठी में सपा की महिला जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में लगाए गए यह पोस्टर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। पोस्टर के माध्यम से समाजवादी पार्टी संदेश देने का प्रयास कर रही है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। जाएगी। पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर झूठे वादे करने का आरोप भी लगाया गया है।
दूसरी ओर, भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन चल रहा है। खबर है कि पंकज चौधरी का नाम लगभग फायनल हो गया है। अमेठी के व्यस्त चौराहों से उठी यह लहर बता रही है कि 2027 की लड़ाई 'महिला कल्याण' और 'सामाजिक न्याय' के इर्द-गिर्द सिमटने वाली है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala