Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगाई की मार, अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमतें, 14 मई से होंगी लागू

Advertiesment
amul milk
देश के नागरिकों को महंगाई का झटका लगा है। देश की बड़ी डेयरी कंपनी अमूल ने ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नई कीमतें 14 मई 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। कंपनी की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक अमूल गोल्ड, Taaza, Cow Milk और भैंस दूध समेत कई वैरिएंट की कीमतों में बदलाव किया गया है। 500 ml पैक पर 1 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।
डेयरी कंपनी Mother Dairy ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने सभी लिक्विड मिल्क वैरिएंट्स के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है, जो 14 मई 2026 से लागू होगा। कंपनी के मुताबिक पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत करीब 6 प्रतिशत बढ़ी है। इसकी वजह से कीमतों में बदलाव करना पड़ा। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसानों को सब्सिडी पर मिलेगी गोबर की जैविक खाद, पशुपालकों को मिलेगा रोजगार