Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, दहशत में अल्पसंख्यक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Another Hindu killed in Bangladesh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 10 जनवरी 2026 (18:01 IST)
Bangladesh violence case : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले और हत्याओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय दहशत में है। ताजा घटनाक्रम में सुनामगंज जिले में गुरुवार को एक हिंदू व्यक्ति की पहले बुरे तरीके से पिटाई की गई और बाद में उसे जहर दे दिया गया, जिससे उसकी अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक हिंदू व्यक्ति का नाम जॉय महापात्रो बताया जा रहा है। जॉय महापात्रो को कट्टरपंथियों की भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उसे लहूलुहान करने के बाद भी जी नहीं भरा तो उग्रवादियों ने उसे जहर पिला दिया।

खबरों के अनुसार, बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले और हत्याओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय दहशत में है। ताजा घटनाक्रम में सुनामगंज जिले में गुरुवार को एक हिंदू व्यक्ति की पहले बुरे तरीके से पिटाई की गई और बाद में उसे जहर दे दिया गया, जिससे उसकी अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
ALSO READ: बांग्लादेश में भीड़ के डर से नहर में कूदा हिंदू युवक, डूबने से मौत
मृतक हिंदू व्यक्ति का नाम जॉय महापात्रो बताया जा रहा है। जॉय महापात्रो को कट्टरपंथियों की भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उसे लहूलुहान करने के बाद भी जी नहीं भरा तो उग्रवादियों ने उसे जहर पिला दिया। यह घटना उस घटना के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जिसमें चोरी के शक में पीछा कर रही भीड़ से बचने के लिए नहर में कूदने से 25 साल के एक हिंदू युवक की मौत हो गई थी।

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान अल्पसंख्यकों पर हमले काफी बढ़ गए हैं। गुरुवार को बांग्लादेश पुलिस ने हिंदू व्यक्ति दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के पीछे मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान यासीन अराफात के रूप में की है, जो एक पूर्व अध्यापक है और माना जाता है कि उसने हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने दोनों में अहम भूमिका निभाई थी।
ALSO READ: बांग्लादेश में हिंदू असुरक्षित, 24 घंटे में 2 की हत्या, महिला से गैंगरेप
बांग्लादेश में जनवरी में अब तक 4 और हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है, जिससे दिसंबर से अब तक मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है। मानवाधिकार समूहों और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने हिंदू लोगों की बार-बार हो रही हत्याओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीधी की आदिवासी बेटी अनामिका का डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार