Parliment news in hindi : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि एक TMC सांसद पर संसद परिसर में ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। भारत सरकार ने देश में ई सिगरेट पर प्रतिबंध लगा रखा है।
हमीरपुर से सांसद ठाकुर ने कहा टीएमसी सांसद का नाम लिए बिना कहा कि सदन में ऐसी हरकतें करना गलत हैं। इससे सदन की मर्यादा को भी ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने स्पीकर से इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यक हो तो जांच भी कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
स्पीकर ने कहा कि संसद में किसी भी सदस्य को किसी तरह की छूट या विशेषाधिकार नहीं दिया गया है, जिसमें ई-सिगरेट, धूम्रपान या कोई भी ई-सिगरेट, धूम्रपान या कोई भी प्रतिबंधित गतिविधि शामिल हो।
उन्होंने सदस्य से इस मामले में लिखित शिकायत करने को कहा। उन्होंने कहा कि अभी तक उनके संज्ञान में कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है, लेकिन अगर ऐसा मामला सामने आता है या उन्हें कोई प्रमाण मिलता है, तो नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ओम बिरला ने कहा कि संसद लोकशाही का सर्वोच्च मंच है, और यहां बैठने वाले सभी प्रतिनिधियों पर यह जिम्मेदारी है कि वह जनता की उम्मीदों के अनुरूप अनुशासन और गरिमा बनाए रखें।
edited by : Nrapendra Gupta