1 अप्रैल की बड़ी खबरें: देशभर में 10 नए नियम लागू, LPG महंगा, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान
नए वित्तीय वर्ष FY27 की शुरुआत के साथ आम आदमी की जेब पर असर, गैस महंगी और वैश्विक तनाव बढ़ा
Publish Date: Wed, 01 Apr 2026 (08:19 IST)
Updated Date: Wed, 01 Apr 2026 (08:28 IST)
Top News 1 April : आज से देश में कई बड़े वित्तीय और नियामकीय बदलाव लागू होने जा रहे हैं। तेल कंपनियों ने 1 माह में तीसरी बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 से 3 हफ्तों में ईरान छोड़ने की बात कही तो IRGC ने अमेरिकी कंपनियों को निशान बनाने की धमकी दी। 1 अप्रैल की बड़ी खबरें :
कमर्शियल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार
2-3 हफ्तों में ईरान छोड़ देंगे : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वे 2-3 हफ्तों में ईरान छोड़ देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया कि अमेरिका अब किसी देश की मदद नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जो देश होर्मुज बंद होने के कारण जेट ईंधन की कमी का सामना कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी हिम्मत दिखाते हुए होर्मुज जाकर उसे खुलवाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने ऐसे देशों से अमेरिका से तेल खरीदने को कहा। ट्रंप कल सुबह 6:30 बजे राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे।
ALSO READ: हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump
रूसी सेना का विमान क्रेश
क्रीमिया में रूसी सेना का विमान AN-26 एक चट्टान से टकराकर क्रेश हो गया। तकनीकी खराबी से हुए इस दर्दनाक हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
edited by : Nrapendra Gupta
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Wed, 01 Apr 2026 (08:19 IST)
Updated Date: Wed, 01 Apr 2026 (08:28 IST)