केजरीवाल नई दिल्ली विस सीट से ही चुनाव लड़ेंगे : आशुतोष

Webdunia
शुक्रवार, 14 नवंबर 2014 (20:57 IST)
नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल अपनी सीट नहीं बदलेंगे और एकबार फिर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
आप के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘अरविंद केजरीवाल कहीं भी नहीं जा रहे हैं। वह नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और पार्टी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।’’ आशुतोष पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक भी हैं।
 
आशुतोष इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे या अपनी सीट बदलेंगे। पार्टी ने कल जो दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी उसमें उनका नाम नहीं था।
 
सूची में आप सरकार में मंत्री रहे सोमनाथ भारती, सत्येन्द्र जैन, सौरभ भारद्वाज और गिरीश सोनी का नाम है। इसमें हालांकि, केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया और राखी बिड़ला का नाम नहीं था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान विधानसभा में गतिरोध समाप्त, कांग्रेस के 6 विधायकों का निलंबन रद्द

क्या पंजाब-हरियाणा के गेहूं से गंजे हुए बुलढाणा के लोग?

पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानूनों का उचित क्रियान्वयन हो जरूरी

Parliament: बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से, पेश हो सकता है वक्फ विधेयक

Samsung के अब तक सबसे सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च, साथ ही खरीदी पर धमाकेदार ऑफर्स भी