Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

Advertiesment
Asaduddin Owaisi took a dig at Himanta Biswa Sarma
Asaduddin Owaisi took a dig at Himanta Biswa Sarma : तेलंगाना में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला किया। ओवैसी ने असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत को 2 रुपए की पेशकश कर उनका मजाक उड़ाया। ओवैसी ने 4 रुपए वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा को वह 2 रुपए चंदा दे रहे हैं। ओवैसी ने सरमा की 'मियां मुस्लिम' टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि वे मुस्लिम ऑटो चालकों को कम किराया देने की बात करते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, मैं तुम्हें ये 2 रुपए दे रहा हूं, क्या तुम इसे लोगे?
 
खबरों के अनुसार, निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला किया। ओवैसी ने असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत को 2 रुपए की पेशकश कर उनका मजाक उड़ाया। ओवैसी ने 4 रुपए वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमंत विश्व शर्मा को वह 2 रुपए दे रहे हैं।
ओवैसी ने सरमा की 'मिया मुस्लिम' टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि वे मुस्लिम ऑटो चालकों को कम किराया देने की बात करते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, मैं तुम्हें ये 2 रुपए चंदा दे रहा हूं, क्या तुम इसे लोगे? क्या मैं इसे तुम्हारे खाते में ट्रांसफर कर दूं?
 
ओवैसी ने कहा कि संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए हैं और उन्होंने सरमा पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, चाहे आप प्रधानमंत्री हों या मुख्यमंत्री, किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए, लेकिन वह कहते हैं, हम मिया के साथ ऐसा करेंगे, बांग्लादेश जाकर वोट डालो। आप करना क्या चाहते हैं?
अपने बयान पर सरमा ने कहा था कि मियां मुस्लिम शब्द उन्होंने नहीं बनाया है। बंगाली बोलने वाले मुसलमान खुद के लिए इस शब्द का उपयोग करते हैं। असम में बांग्लादेशी प्रवासी अहम मुद्दा हैं और हिमंत बिस्वा सरमा इसी मुद्दे को चुनाव से पहले बड़ा बनाना चाहते हैं।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CM योगी बोले- हम भी तेरे दादा लगते हैं...