Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 (13:00 IST)
Updated Date: Sun, 01 Mar 2026 (13:01 IST)
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारत में कई जगह प्रदर्शन हुए हैं। अमेरिका और इजराइल के खिलाफ शिया समुदाय ने प्रदर्शन किया है। भारत में जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन में कई महिलाएं रो दी। इधर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने खामनेई की मौत को एक युग का अंत बताया है। शिया कम्युनिटी के लीडर सैयद समर काज़मी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हमने कोई लीडर खोया है, लेकिन हम अपने अजीम लीडर की मौत को नहीं भूलेंगे।
हम अपनी पीढ़ियों को बताएंगे कि कैसे अमेरिका और इज़राइल ने धोखे से हमारे लीडर को मारा... मुसलमानों का एक हिस्सा हमेशा प्यारे लीडर के रास्ते पर रहा है और हमेशा कहा है कि हम हमेशा दबे-कुचले लोगों के लिए आवाज़ उठाएंगे... उन्हें सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि उन्होंने फ़िलिस्तीन में हो रही हत्याओं के लिए आवाज़ उठाई थी, जबकि दुनिया चुप थी।
ईरान में 40 दिन का शोक
ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर की इजरायली और US हमलों में मौत हो गई है। ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है। ईरान ने खामेनेई की मौत के बाद हमले और ज्यादा तेज कर दिए हैं। कतर में 11 जगहों पर धमाके हुए हैं। दोहा से लेकर दुबई तक कई जगहों पर धमाके हुए हैं। खामेनेई की मौत के बाद तेहरान यूनिवर्सिटी के सामने भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। वे खामेनेई की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma