Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, क्यों स्ट्राइक पर हैं कर्मचारी?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Government Bank Strike on January 27

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 27 जनवरी 2026 (08:37 IST)
Bank Strike Today: देशभर के सरकारी बैंक कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर है। अगर आप आज यानी 27 जनवरी 2026 को किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको पहले ये चेक कर लेना चाहिए कि कहीं आपके बैंक की ब्रांच बंद तो नहीं है।
 
बैंक यूनियनों ने आज के दिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इसकी वजह से देश के कई शहरों में सरकारी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि आरबीआई ने बैंकों की किसी तरह की छुट्टी घोषित नहीं की है।
 
हड़ताल में देशभर के सभी प्रमुख सरकारी बैंक शामिल हैं। इस वजह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और यूनियन बैंक की ब्रांचेस बंद रह सकती है। पहले चौथा शनिवार, फिर रविवार और उसके बाद गणतंत्र दिवस की वजह से सोमवार को भी बैंक बंद थे। हड़ताल की वजह से लगातार चौथे दिन भी बैंकों में काम नहीं होगा।

क्यों हड़ताल पर है कर्मचारी

बैंक कर्मचारी चाहते हैं कि सप्ताह में 5 दिन काम और 2 दिन की छुट्टी रहे। मौजूदा समय में बैंकों को सप्ताह में 6 दिन काम करना पड़ता है और रविवार की छुट्टी मिलती है। हालांकि, दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टी रहती है। लेकिन पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक चालू रहता है।

ऑनलाइन सेवाएं चालू

भले ही बैंक शाखाएं बंद हो लेकिन ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह ही चलती रहेगी। यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए आप आसानी से ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे। एटीएम भी रोजाना की तरह चालू रहेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप की ग्रीनलैंड वाली धमकी ने कैसे बदले अमेरिका-ईयू संबंध