khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Ajit Pawar Plane Crash : बारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, VSR Ventures के 4 विमानों पर रोक

Advertiesment
Ajit Pawar plane crash
Baramati Plane Crash: Ajit Pawar Reacts as DGCA Grounds 4 VSR Ventures Aircraft After Accident : बारामती में हुए Learjet 45 विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ा कदम उठाया है। विमान हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।  DGCA ने M/s VSR Ventures Pvt Ltd का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने के बाद कंपनी के चार Learjet 40/45 विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया है। DGCA ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
DGCA द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, बहु-विषयक ऑडिट टीम को एयरवर्थनेस (विमान योग्यता), उड़ान सुरक्षा और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े स्वीकृत नियमों के पालन में कई गंभीर खामियां मिलीं। 
ALSO READ: Donald Trump : क्या भारत है डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर, India-US Trade Deal का पूरा गणित, टैरिफ रिफंड करने का दबाव
ऑडिट में रखरखाव प्रक्रियाओं में भी कमियां सामने आई हैं। इन्हीं अनियमितताओं को देखते हुए DGCA ने पंजीकरण संख्या VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI वाले Learjet 40/45 विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है। ये विमान तब तक उड़ान नहीं भर सकेंगे, जब तक कि निरंतर विमान योग्यता के मानकों को पूरी तरह बहाल नहीं किया जाता।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Imran khan : आधी रात इमरान खान की आंखों का ऑपरेशन, बहन के साथ हादसा