PM Modi on India EU FTA Deal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनर्जी विक कार्यक्रम में भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच FTA को लेकर बड़ा एलान किया। इसे मदर ऑफ ऑल डील भी कहा जा रहा है। इस समझौते से भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों को बहुत बड़ा अवसर मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच एक बहुत बड़ा एग्रीमेंट हुआ है। दुनिया में लोग इसकी चर्चा मदर ऑफ ऑल डील के रूप में कर रहे हैं। यह समझौता भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए बहुत बड़ा अवसर लेकर आया है।
उन्होंने कहा कि यह समझौता, दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का एक शानदार उदाहरण है। यह समझौता ग्लोबल GDP के करीब 25 प्रतिशत और ग्लोबल ट्रेड के लगभग एक-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। यह समझौता ट्रेड के साथ-साथ डेमोक्रेसी और रूल ऑफ लॉ के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी सशक्त करता है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत, दुनिया की डिमांड की पूर्ति के लिए भी बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराता है। आज हम, दुनिया में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के टॉप 5 निर्यातकों में से एक हैं। दुनिया के 150 से भी ज़्यादा देशों तक हमारी एक्सपोर्ट कवरेज है। भारत की ये क्षमताएं आपके बहुत काम आने वाली हैं। इसलिए, एनर्जी विक का यह प्लेटफॉर्म हमारी पार्टनरशिप को एक्सप्लोर करने का उपयुक्त स्थान है।
उन्होंने कहा कि हमारे यहां बहुत बड़ी रिफाइनिंग कैपेसिटी मौजूद है। हम रिफाइनिंग कैपेसिटी में दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं और जल्द ही दुनिया में पहले नंबर पर होंगे। आज भारत की रिफाइनिंग कैपेसिटी करीब 260 MMTPA है। इसे 300 MMTPA तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। यह इन्वेस्टर्स के लिए बहुत बड़ा एडवांटेज है।
edited by : Nrapendra Gupta