Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को हटाया, आज री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक

CBSE Re-evaluation Portal पर 2 मिनट में 15 लाख हिट्स, फिर भी 1600 छात्रों ने किया आवेदन, फिर साइबर अटैक, सीबीएसई ने क्या कहा

Advertiesment
cbse revaluation
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के री-इवैल्यूएशन पोर्टल (Re-evaluation Portal) पर मंगलवार को कई साइबर हमलों की कोशिशें की गईं, लेकिन इसके बावजूद हजारों छात्रों ने सफलतापूर्वक आवेदन जमा किए। बोर्ड के मुताबिक मंगलवार दोपहर 3 बजे तक 16,000 से अधिक छात्रों ने री-इवैल्यूएशन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट सर्विस के लिए एफ्लाइ किया।

सीबीएसई के अध्यक्ष और सचिव का तबादला कर दिया गया है। सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। OSM में गड़बड़ियों को लेकर समिति का गठन भी किया गया है।

 CBSE के मुताबिक पोर्टल खुलने के शुरुआती 9-10 घंटों में ही 16 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सेशन टाइम लिमिट बढ़ाई गई है। इससे आवेदन भरते समय सेशन एक्सपायर होने की समस्या कम हो सके।  टेक्निकल टीम्स 24 घंटे पोर्टल की निगरानी कर रही हैं और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान कर रही हैं। CBSE ने बताया कि हमारी टीमें पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही हैं ताकि छात्रों को बिना किसी बाधा के सेवाएं मिलती रहें।"

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 

CBSE ने जानकारी देते हुए बताया कि पोर्टल पर डिनायल-ऑफ-सर्विस (DoS) अटैक की कोशिश की गई। इस दौरान सिर्फ 2  मिनट में करीब 15 लाख हिट्स दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त एक लाख से अधिक अनधिकृत फाइल एक्सेस प्रयासों का भी पता चला। बोर्ड ने बताया कि साइबर हमलों के बाद भी पोर्टल पूरी तरह कार्यरत रहा और छात्रों के आवेदन लगातार स्वीकार करता रहा।
वर्तमान में यह प्लेटफॉर्म एक समय में 8,000 से अधिक यूजर्स को संभालने में सक्षम है। आवेदन की अंतिम तारीख में अभी 3 दिन से ज्यादा का समय है, इसलिए कुल आवेदनों की संख्या काफी अधिक हो सकती है।  बोर्ड ने बताया कि छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर पोर्टल में कई सुधार किए गए हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IT शेयरों में तेजी से बाजार में आई बहार, Sensex 383 अंक उछला, Nifty भी पहुंचा 23480 के पार