Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 (21:04 IST)
Updated Date: Sat, 14 Mar 2026 (21:10 IST)
Big Statement by Iran's Representative : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बड़ा बयान दिया है। खबरों के अनुसार, इलाही ने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता था, लेकिन जब बातचीत चल रही थी तभी दूसरी तरफ से हमला किया गया और इसी से युद्ध की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत के माध्यम से समाधान चाहता था। इलाही ने यह भी कहा कि ईरान किसी भी देश के लोगों की परेशानी, गैस-पेट्रोल और तेल की कमी से खुश नहीं है। उन्होंने दुनिया के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि अमेरिका पर दबाव बनाया जाए ताकि यह युद्ध रोका जा सके।
बातचीत के बीच हुआ हमला
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता था, लेकिन जब बातचीत चल रही थी तभी दूसरी तरफ से हमला किया गया और इसी से युद्ध की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत के माध्यम से समाधान चाहता था। इलाही ने यह भी कहा कि ईरान किसी भी देश के लोगों की परेशानी, गैस-पेट्रोल और तेल की कमी से खुश नहीं है।
ईरान ने वैश्विक नेताओं से की यह अपील
उन्होंने दुनिया के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि अमेरिका पर दबाव बनाया जाए ताकि यह युद्ध रोका जा सके। उन्होंने आग्रह किया कि वैश्विक नेता अमेरिका से कहें कि इस युद्ध को रोका जाए, क्योंकि लोग पीड़ित हैं। यह जिम्मेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।
इलाही ने अपनी रक्षा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही से पूछा गया कि क्या भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध आवागमन की अनुमति दी जाएगी, तो उन्होंने जवाब दिया, हां।
ईरान शांति चाहता है, लेकिन...
इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने एक बहुत ही भावनात्मक और कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, हमने यह युद्ध शुरू नहीं किया, हमने इसकी पहल नहीं की और न ही हमने इसे पैदा किया है। उनका कहना है कि ईरान शांति चाहता है लेकिन अपनी इज्जत की कीमत पर नहीं। उन्होंने कहा कि वे अपनी धरती पर अपना खून बहाने के लिए तो तैयार हैं, लेकिन वे अपनी गरिमा और स्वाभिमान का सौदा कभी नहीं करेंगे।
ईरान ने ट्रंप के इस दावे को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज करते हुए कि पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने के साथ तेहरान बातचीत की कोशिश कर रहा है, ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने इन दावों को सिरे से नकार दिया।
उन्होंने कहा कि तेहरान 5 साल तक भी युद्ध जारी रखने के लिए तैयार है। इलाही ने साफ तौर पर इनकार किया कि ईरान इस समय अमेरिका के साथ बातचीत करना चाहता, क्योंकि इस युद्ध की शुरुआत उन्होंने ही की है और हमें उनके साथ का अनुभव हैहै।
दुश्मनों के आगे नहीं झुकेगा ईरान
इलाही ने कहा कि तेहरान अपने दुश्मनों के आगे नहीं झुकेगा और अगर ज़रूरी हुआ तो लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष के लिए तैयार है। इलाही ने यह भी कहा कि ईरान ने इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने से रोकने की कई बार कोशिश की थी और पड़ोसी देशों से मध्य पूर्व में संघर्ष को रोकने में मदद करने का आग्रह किया था।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।वेबदुनिया रिसर्च टीम....
और पढ़ें