Publish Date: Mon, 18 May 2026 (08:17 IST)
Updated Date: Mon, 18 May 2026 (08:28 IST)
Fire in Train: बिहार के सासाराम में आज सुबह 5:50 बजे एक पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब सासाराम से पटना जा रही ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड दस्ता स्थल पर पहुंच आगे बूझाने में जुट गया। जब तक आग को पूरी तरह से काबू पाया जाता तब तक ट्रेन से पांचवीं बोगी जलकर पूरी तरह राख हो गई।
आग दूसरे डिब्बों में ना फैलें इसके लिए जले हुई बोगी को ट्रेन से अलग किया गया। हादसे की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। ट्रेन को फिलहाल सासाराम में ही रोका गया है।
गौरतलब है कि रविवार को भी मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में तिरुवनंतपुरम से हजरतनिजामुद्दीन जा रही ट्रेन के एक कोच में आग लग गई थी। इसके बाद ट्रेन को रोककर कोच में सवाल 68 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इस वजह से दिल्ली मुंबई रेल मार्ग प्रभावित हुआ था।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें