Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi Assembly में 'Dhurandhar', अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत बताकर क्या बोले प्रवेश वर्मा, AAP ने क्या कहा

Advertiesment
Kejriwal sheesh mahal controversy
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें फिल्म धुरंधर के 'रहमान डकैत' जैसा बताया और आरोप लगाया कि उन्होंने अपने सरकारी आवास पर जनता के पैसे की लूट की। दिल्ली में विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हुई गरमागरम बहस में वर्मा ने फिल्म ‘धुरंधर’ के एक किरदार का जिक्र करते हुए बयान दिया। इसके बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एक-दूसरे पर तीखे बयान दिए। 

क्या था पूरा मामला

विधानसभा में बहस तत्काली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बंगले के रेनोवेशन पर CAG की रिपोर्ट को लेकर हो रही थी। वर्मा ने कहा कि केजरीवाल रहमान डकैत की तरह थे, जिन्होंने जनता के धन को लूटा, और यह भी जोड़ा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने ऐसे नेतृत्व को नकार दिया। यह मुद्दा 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक विवाद बना था, जहां भाजपा ने 'शीश महल' मुद्दे को लेकर AAP पर लगातार निशाना साधा।

33 करोड़ तक पहुंची बंगले की रेनोवेशन लागत 

यह पूरा विवाद उस सरकारी बंगले को लेकर है, जिसे भाजपा 'शीश महल' कहती रही है। CAG रिपोर्ट में सामने आया कि रेनोवेशन की लागत शुरुआती 8 करोड़ से बढ़कर 33.66 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जिससे वित्तीय अनियमितताओं पर सवाल उठे हैं।

मुख्‍ममंत्री ने क्या आरोप लगाए

दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि जब दिल्ली की जनता कोविड-19 जैसी मुश्किलों से जूझ रही थी, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री अपने लिए 'महल' बनवाने में लगे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक ही महल है- शीश महल, बाकी लोग धर्मशालाओं में रहते हैं। गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि एक ही काम के लिए कई कंसल्टेंट्स को नियुक्त किया गया और बिना उचित टेंडर प्रक्रिया के करोड़ों रुपये खर्च किए गए। उन्होंने मामले को विधानसभा की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) को भेजने की सिफारिश की। 
 

बंगले में लग्जरी सुविधाओं पर बहस

 
बहस के दौरान वर्मा ने बंगले में लगाए गए कई लग्जरी सामानों की सूची पढ़ी, जिनमें महंगे फर्नीचर, इंपोर्टेड फिटिंग्स, झूमर, डिजाइनर इंटीरियर्स, जिम उपकरण, कई टीवी, मिनी बार और बारबेक्यू यूनिट शामिल बताए गए। उन्होंने इसे  गंभीर अनियमितता  करार दिया।

AAP ने उठाया VVIP नाव खरीदने का मुद्दा

आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। दिल्ली AAP प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर चुनिंदा मुद्दों को उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि  केजरीवाल के सरकारी आवास की सारी जानकारी सार्वजनिक है, लेकिन प्रधानमंत्री के आवास की जानकारी गोपनीय रखी जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी निष्पक्ष बहस के लिए तैयार है। भारद्वाज ने भाजपा सरकार द्वारा 6 करोड़ रुपए से अधिक की  VVIP नाव   खरीदने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ऐसे में 30 करोड़ के रेनोवेशन पर सवाल उठाना उचित नहीं है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CM योगी ने किया सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के गोरखपुर सेंटर का उद्घाटन