shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राज ठाकरे की धमकी पर बोले अन्नामलाई, 'मैं मुंबई आ रहा हूं, काटिए मेरे पैर...'

Advertiesment
हमें फॉलो करें annamalai

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , मंगलवार, 13 जनवरी 2026 (09:10 IST)
Annamalai answer to Raj Thackeray : तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उपाध्यक्ष के अन्नामलाई ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे की 'रसमलाई' वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं मुंबई आऊंगा, आप मेरे पैर काटकर दिखाना।
 
राज ठाकरे ने रविवार को अन्नामलाई के मुंबई को इंटरनेशनल शहर बताने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। 1960 और 1970 के दशक के शिवसेना के नारे को याद करते हुए कहा था। एक रसमलाई तमिलनाडु से आई... तुम्हारा इस जगह से क्या लेना-देना है? इस दौरान उन्होंने 60-70 के दशक के शिवसेना के नारे हटाओ लुंगी, बजाओ पुंगी का जिक्र भी किया था।
 
इस पर अन्नामलाई ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं इतना महत्वपूर्ण हो गया हूं या नहीं। आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे कौन होते हैं मुझे धमकी देने वाले? मैं ऐसी धमकियों से नहीं डरता। अन्नामलाई ने राज ठाकरे की टिप्पणी तमिल लोगों का अपमान बताया।
 
उन्होंने कहा कि मुझे किसान का बेटा होने पर गर्व है। उन्होंने सिर्फ मुझे गाली देने के लिए मीटिंग रखी हैं। मुझे नहीं पता कि मैं इतना महत्वपूर्ण हो गया हूं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कहा है कि अगर मैं मुंबई आया तो वे मेरे पैर काट देंगे। मैं मुंबई आऊंगा। मेरे पैर काटकर दिखाओ। अगर मैं ऐसी धमकियों से डरता, तो अपने गांव में ही रहता।
 
अन्नामलाई का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई सच में एक अंतरराष्ट्रीय शहर है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को गंभीरता से न लें।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईरान बड़ा व्यापारिक साझेदार, भारत पर ट्रंप टैरिफ का क्या होगा असर?