rashifal-2026

वार और पलटवार का खेल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- मैंने राज ठाकरे को हिन्दी सिखा दी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 जुलाई 2025 (14:53 IST)
Nishikant Dubey hits back at Raj Thackeray: भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें हिंदी सिखा दी है। दरअसल, ठाकरे ने दुबे पर पलटवार करते हुए एक कार्यक्रम में हिंदी में कहा, ‘आप मुंबई आइए। मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे।’
 
इससे पहले महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर दुबे ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘तुमको पटक पटक के मारेंगे।’ ठाकरे के ताजा बयान के बाद दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?
<

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने BJP सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर कहा
"तू हमें मारेगा दुबे? तू मुंबई आ जा, मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे"#RajThackeray #Marathi #NishikantDubey #MNS #Trending #MaharashtraPolitics #UddhavThackeray #BreakingNews #viralvideo pic.twitter.com/GIYfu786kM

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) July 19, 2025 >
राज ने मिलाया उद्धव से हाथ : ‘मराठी मानुष’ के मुद्दे पर दबाव बनाने के लिए जाने जाने वाले ठाकरे ने स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी भाषा शुरू करने के भाजपा नीत सरकार के फैसले के विरोध में अपने चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ फिर से हाथ मिला लिया है। हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया था।
<

मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी ? https://t.co/5YpM1SrzDt

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 18, 2025 >
और क्या कहा राज ठाकरे ने : राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर राज्य में कक्षा एक से पांच तक हिंदी भाषा अनिवार्य की गई तो ‘हम स्कूल बंद कराने से नहीं हिचकिचाएंगे।’ इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने एक स्थानीय दुकानदार के साथ मारपीट की थी, क्योंकि उसने कथित तौर पर मराठी में बात करने से इंकार कर दिया था।
 
उन्होंने कहा कि हिंदी केवल ‘200 साल पुरानी’ है, जबकि मराठी का इतिहास 2500-3000 साल पुराना है। राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्रवासियों को राज्य में हर जगह मराठी में बोलने पर जोर देना चाहिए और दूसरों को भी यह भाषा बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
Show comments

अमेरिकी विमान वेनेजुएला पर हमले के लिए तैयार, मादुरो ने रूस से मदद मांगी

डोनाल्ड ट्रंप की किरकिरी, जिनपिंग ने खारिज किया 'शांति दूत' अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा

कोच्चि से अबू धाबी जा रहे एयर अरेबिया विमान में यात्री को हार्टअटैक आया, नर्सों ने बचाई जान

बिहार में ताड़ी पर तकरार: क्‍या शराबबंदी कानून नीतीश कुमार के 'सुशासन' और NDA के लिए बनेगा चुनावी फांस?

तेजप्रताप का RJD पर निशाना, नाचने वाला कौनसी नौकरी देगा?

दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में एहसास करा रहा भारत : योगी आदित्यनाथ

MP स्थापना दिवास पर CM मोहन ने लॉन्च किया 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' दृष्टि पत्र, ओंकारेश्वर में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने का एलान

ISRO रचेगा नया इतिहास, लांच करेगा सबसे भारी उपग्रह, प्रक्षेपण को है तैयार

मोकामा हत्याकांड पर तेजस्वी यादव बोले, क्या चुनाव आयोग मर गया है?

ट्रेन में टॉयलेट के पास बैठा था अजगर, वायरल हुआ वीडियो