rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पद संभालते ही चुनावी मोड में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, किन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें nitin nabin

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 21 जनवरी 2026 (08:22 IST)
Nitin Nabin news in hindi : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पद संभालते ही चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने केरल, तेलगांना और बेंगलुरू चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी। इन फैसलों ने उन्होंने जता दिया है कि वे आगामी चुनावों के लिए कितने गंभीर है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने केरल विधानसभा चुनावों के लिए विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी बनाया है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तावड़े को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए चुनावी पर्यवेक्षक भी बनाया गया है।
 
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार को तेलंगाना नगर पालिका और कॉर्पोरेशन चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि रेखा शर्मा और अशोक परनामी को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
 
नबीन ने राममाधव को ग्रेटर बेंगलुरु नगर निकाय चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया और संजय उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: पद संभालते ही चुनावी मोड में नितिन नवीन, विनोद तावड़े को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी