Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

Advertiesment
nitin nabin changes bjp state presidents in 4 states
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 4 राज्यों में नए अध्यक्ष के नाम का एलान किया है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है। हरियाणा में भाजपा ने पहली बार भाजपा नेत्री को अध्यक्ष बनाया गया है।
 
अर्चना गुप्ता को हरियाणा में पार्टी की कमान सौंपी गई हैं। वे मोहन लाल बड़ौली की जगह लेंगी। अर्चना हरियाणा भाजपा अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला है। इस फैसले को हरियाणा में भाजपा की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
 
2 बार बरनाला से विधायक रहे केवल सिंह ढिल्लो को पंजाब भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। वे सुनील जाखड़ की जगह लेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले ढिल्लों का फोकस 2027 के चुनाव पर रहेगा।
 
नितिन नबीन ने अभिषेक देवराय को त्रिपुरा में भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया है। वे लंबे समय से संगठन में कार्य कर रहे हैं और पार्टी के विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। 
edited : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता