Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 (11:18 IST)
Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 (11:53 IST)
Parliament News in hindi : लोकसभा में 4 फरवरी की घटना को लेकर BJP की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि विपक्षी सांसदों ने सदन की मर्यादा भंग की और प्रधानमंत्री की सीट तक पहुंचकर विरोध दर्ज किया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वीडियो जारी कर घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने BJP की महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर कहा कि बीजेपी और NDA के सांसद बहुत गुस्से में हैं क्योंकि कांग्रेस सांसद ने टेबल पर चढ़ने के बाद जो हरकते की हैं और कांग्रेस की महिला सांसदों ने इस पर कोषागार पीठ में आकर, जहां हम लोग बैठते हैं पीएम मोदी के सीट को पार करके दूसरे पंक्ति तक चले गईं तो बीजेपी की महिला सांसद आगे आईं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का व्यवहार सही नहीं है लेकिन हमें संयम से काम करना चाहिए फिजिकल हमला नहीं करना है...हम संसदीय परंपरा को मानते हैं और हम मानते हैं कि सदन अच्छी तरह से चले।
रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस को सदन के नियम से कोई लेना देना नहीं है और वे कह रहे हैं कि पीएम मोदी को उनकी सांसदों ने डरा दिया। ये कोई बात होती है ये शर्मनाक बात है। बीजेपी महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को शिकायत दी है अब देखते हैं स्पीकर क्या कार्रवाई करते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta