जनगणना 2027 के तहत जातिवार गणना देश भर में फरवरी 2027 से शुरू होने वाली आबादी की गणना के दूसरे चरण के दौरान की जाएगी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में यह सितंबर 2026 में होगी। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पूर्व में जारी एक सरकारी बयान का हवाला देते हुए, गृह मंत्रालय ने कहा कि जनगणना 2027 के बारे में पूरी जानकारी 12 दिसंबर 2025 को एक प्रेस नोट के माध्यम से बताई जा चुकी है। इसमें कहा गया कि पिछली जनगणनाओं की तरह जनगणना 2027 भी दो चरणों में की जा रही है – पहले चरण को मकानों की गणना और आवास गणना के रूप में जाना जाता है, और दूसरा चरण आबादी की गणना है। सरकार ने 22 जनवरी को 33 प्रश्नों की सूची जारी की, जो 1 अप्रैल से शुरू होने वाले जनगणना के पहले चरण के दौरान नागरिकों से पूछे जाएंगे। Edited by : Sudhir Sharma