Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजित पवार के प्लेन क्रैश का CCTV footage सामने आया, कैसे हुआ हादसा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें baramati plane crash

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बारामती , बुधवार, 28 जनवरी 2026 (15:01 IST)
Ajit Pawar Plane Crash : बारामती में बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसे में महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई। लैंडिंग के दौरान विमान हादसे का शिकार हुआ और खेत में जा गिरा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ALSO READ: बारामती विमान हादसा : साजिश की आशंका के बीच जांच अधिकारियों ने क्या बताया
 
सीसीटीवी फुटेज हादसे वाली जगह से कुछ दूर पर एक सड़क किनारे लगे कैमरे की है। इसके अनुसार, हादसा सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर हुआ। विमान में लगी आग पर 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
 
सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही एक बड़ा धमाका हुआ और विमान में आग लग गई। हादसे के बाद चारों तरफ मलबा ही मलबा दिखाई दिया। विस्फोट के बाद आग और धुंआ दिखाई देता है। हादसा इतना भयानक था कि प्लेन दो हिस्सों में टूटकर बिखर गया और सबकुछ पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
क्या कोहरे की वजह से हुआ हादसा
दावा किया जा रहा है कि आज सुबह खराब मौसम और घने कोहरे की वजह से बारामती में विजिबिलिटी काफी कम थी। पायलट के लिए यह स्थिति बहुत मुश्किल भरी थी। बताया जा रहा है कि इसी कम दृश्यता में विमान को लैंड कराने की कोशिश की गई, जिसके दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ALSO READ: अजित पवार की मौत की खबर सुनकर आंसू नहीं रोक पाए पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख

AAIB ने शुरू की हादसे की जांच

बारामती में विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ। एविएशन मिनिस्ट्री के चार अधिकारी VSR वेंचर्स के दिल्ली ऑफिस पहुंचे। ये सभी अधिकारी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के हैं। विमान हादसे की जांच जारी। इस बीच विमान के मालिक वीके सिंह ने कहा- प्लेन बिल्कुल सही हालत में था और पायलट बहुत अनुभवी थे।
edited by : Nrapendra Gupta
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमाचल की बर्फ में 4 दिन तक पिटबुल ने की मालिक के शव की रखवाली, रेस्‍क्‍यू टीम को भी नहीं आने दिया पास