Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News : लेबनान पर इजराइली हमले से संकट में सीजफायर, तेल कीमतों में उछाल

Advertiesment
US Israel Iran tension
Top News 9 April: इजराइल के लेबनान पर हमले से भड़का ईरान। स्ट्रेट ऑफ हार्मुद बंद कर सीजफायर तोड़ने की धमकी दी। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से फिर क्रूड ऑयल में तेजी दर्ज की गई। असम, केरलम और पुडुचेरी में सुबह 7 बजे से मतदान जारी। 9 अप्रैल की बड़ी खबरे :
 

हार्मुज बंद, संकट में सीजफायर

इजराइल के लेबनान पर हमले से नाराज ईरान ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ हार्मुज बंद कर दिया है। यहां से तेल टैंकरों की आवाजाही भी रोक दी है। ईरान ने 3 शर्ते तोड़ने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर सीजफायर तोड़ने की धमकी दी है। कहा जा रहा है कि ईरान सीजफायर से हटने और जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है। ALSO READ: ईरान ने फिर बंद किया Strait of Hormuz, लेबनान में 254 मौत के बाद भड़का तनाव, समझौता तोड़ने की धमकी
 

लेबनान सीजफायर का हिस्सा नहीं!

इजराइल का कहना है कि लेबनान इस सीजफायर का हिस्सा नहीं है। इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने बुधवार को लेबनान में अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। इस हमले में 254 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका ने भी साफ कहा कि लेबनान ईरान के साथ सीजफायर का हिस्सा नहीं। अमेरिका ने कहा कि अगर ईरान ने गड़बड़ी की तो उसे परिणाम भुगतने होंगे।
 

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

लेबनान पर इजराइली हमले से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल। ब्रेंट क्रूड 2.12 फीसदी के उछाल के साथ 96.74 डॉलर प्रति बैरल हुआ जबकि WTI क्रूड भी 2.33 फीसदी बढ़कर 96.61 डॉलर प्रति बैरल। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 135.6 डॉलर प्रति बैरल हुई।
 

असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान

असम, केरल और पुडुचेरी में राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज असम की सभी 126 सीटों, केरल की सभी 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से बाहर निकलने और रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला वोटरों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र की प्रक्रिया को मज़बूत करें। मतगणना 4 मई को होगी।
 

बंगाल में मोदी की 3 रैलियां

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 3 रैलियों को संबोधित करेंगे। पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में पीएम की पहली जनसभा है। दोपहर 12 बजे से पश्चिम ब‌र्द्धमान जिले के आसनसोल में उनकी दूसरी जनसभा है। दोपहर 2 बजे वे बीरभूम जिले के सिउड़ी में जनसभा करेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान, पीएम मोदी की मतदाताओं से अपील