केंद्र सरकार ने नई एयरलाइंस के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने 3 नई एयरलाइंस की उड़ान को हरी झंडी दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अल हिन्द एयर (Al Hind Air) और फ्लाईएक्सप्रेस (FlyExpress) को 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) जारी कर दिया है।
मीडिया खबरों के मुताबिक 2026 में इन दोनों एयरलाइंस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की शंख एयर भी उड़ानें शुरू कर सकती है। शंख एयर के पास पहले से ही NOC मौजूद है। इन तीनों एयरलाइंस के 2026 तक अपना कमर्शियल संचालन शुरू करने की उम्मीद है।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को कहा कि सरकार ने नई एयरलाइंस के लिए रास्ता साफ कर दिया है। यह डेवलपमेंट इच्छुक कंपनियों के साथ कई मीटिंग्स के बाद हुआ है। X पर एक पोस्ट में मंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते शंख एयर, अल हिन्द एयर और फ्लाईएक्सप्रेस की टीमों से मुलाकात की।