Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अवैध जुए और सट्टेबाजी पर सरकार का बड़ा एक्‍शन, 300 Websites और Betting Apps को किया ब्‍लॉक

Advertiesment
Central Government Takes big Action Against Illegal Gambling and Betting
Strict Action Against Illegal Gambling and Betting : ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। खबरों के अनुसार, सरकार ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी की वेबसाइट के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत ऐसी 300 वेबसाइट और एप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई खासतौर पर युवाओं को आर्थिक और मानसिक नुकसान से बचाने के मकसद से की गई है। अब तक ऐसी लगभग 8400 वेबसाइट को ब्लॉक किया जा चुका है, जिनमें से अधिकांश (लगभग 4900) 'ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम' पारित होने के बाद ब्लॉक की गई हैं।

सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक

ब्लॉक की गई वेबसाइट और ऐप ऑनलाइन स्पोर्ट्स सट्टेबाजी मंच, ऑनलाइन कैसीनो और सट्टा बाजारों की तरह काम करने वाले 'बेटिंग एक्सचेंज' से संबंधित हैं। सट्टा/मटका जुआ नेटवर्क और 'रियल-मनी' कार्ड एवं कैसीनो गेम ऐप पर भी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पिछले साल अगस्त में पैसे से जुड़े ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद की गई सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

इसलिए हो रही कार्रवाई

सरकार लगातार इंटरनेट पर नजर रख रही है और जैसे ही कोई अवैध प्लेटफॉर्म सामने आता है, उस पर कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों में देखा गया है कि लोग अपनी जमा पूंजी, वेतन और यहां तक कि कर्ज लेकर भी इन ऐप्स और वेबसाइटों पर पैसा गंवा रहे हैं। 

इन पर भी कसा जा रहा शिकंजा

सरकार सिर्फ वेबसाइट ही नहीं, बल्कि इनसे जुड़े पेमेंट गेटवे, सोशल मीडिया प्रमोशन और डिजिटल विज्ञापनों पर भी शिकंजा कस रही है। दुनिया की सबसे फेमस क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने वाली है। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पर भी सट्टा बहुत लगता है। ऐसे सभी कामों को रोकने के लिए भी यह कार्रवाई की गई है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share Bazaar में गिरावट पर लगा विराम, Sensex 326 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी