Publish Date: Fri, 22 May 2026 (16:11 IST)
Updated Date: Fri, 22 May 2026 (18:17 IST)
Cockroach Janata Party: भारतीय राजनीति अब विचारधारा, घोषणापत्र और प्रेस कॉन्फ्रेंस से आगे निकल चुकी है। अब लोकतंत्र का असली रणक्षेत्र संसद नहीं, बल्कि मीम पेज, रील्स, हैशटैग और एक्स के रिप्लाई सेक्शन हैं। और, इस नए डिजिटल लोकतंत्र का सबसे बड़ा सर्वाइवर अगर कोई है, तो वह है — कॉकरोच जनता पार्टी।
जी हां, वही पार्टी जो हर बार किसी न किसी “डिजिटल दरार” से वापस आ जाती है। जिसका एक्स अकाउंट बैन हुआ, लेकिन attitude ऐसा था जैसे कोई underground revolution शुरू हो गया हो। आम राजनीतिक दल होते तो प्रेस रिलीज़ निकालते, लोकतंत्र खतरे में बताते, संविधान बचाने की अपील करते या कम से कम टीवी डिबेट में चीखते दिखाई देते।
हम फिर लौटेंगे
लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी ने वही किया, जो कॉकरोच सदियों से करते आए हैं— “हम फिर लौटेंगे।” और लौटे भी द कॉकरोच इज़ बैक नाम से नया अकाउंट शुरू। इतने confidence के साथ कि पूरा इंटरनेट एक ही बात बोल उठा: “Bro is literally unbannable.”
पुरानी राजनीति में “बैन” होना शर्मिंदगी माना जाता था। नई राजनीति में यह engagement strategy है।
कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट जैसे ही एक्स से गायब हुआ, इंटरनेट पर reaction की बाढ़ आ गई। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह थी कि पार्टी खुद इस पूरे मामले को ऐसे enjoy कर रही थी, जैसे suspension नहीं बल्कि कोई Netflix promo campaign चल रहा हो।
उनके संदेश का vibe कुछ ऐसा था: “तुम अकाउंट बैन कर सकते हो… reach नहीं।” और honestly, इतना confidence तो Marvel villains में भी नहीं होता।
डिजिटल लोकतंत्र का अंतिम जीव
वैज्ञानिक कहते हैं कि परमाणु युद्ध के बाद भी अगर धरती पर कुछ बचेगा, तो वह कॉकरोच होगा।
भारतीय राजनीति ने इसमें एक लाइन और जोड़ दी है: “और उसके साथ उसका सोशल मीडिया एडमिन भी।”
कॉकरोच जनता पार्टी ने साबित कर दिया है कि: “You can ban the account, but you cant ban the content.” और शायद यही आज के लोकतंत्र की सबसे बड़ी सच्चाई है।
क्योंकि इस देश में जनता महंगाई भूल सकती है, चुनावी वादे भूल सकती है, टीवी डिबेट भूल सकती है…
लेकिन अच्छा मीम कभी नहीं भूलती।
और शायद इसी वजह से भारतीय राजनीति का सबसे ईमानदार नारा अब यही लगता है: “लोकतंत्र में हम ही असली सर्वाइवर हैं।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें