Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Advertiesment
petrol
Petrol Diesel Price Hike : दूध, सोना, चांदी और सीएनजी के बाद देश में आज से पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए। पेट्रोल डीजल महंगा होने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर जमकर हमला किया और कहा कि  'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। ALSO READ: महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें  
 
कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि 'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया। वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म - मोदी की वसूली शुरू।
इससे एक दिन पहले भी कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि चुनाव के बाद की वास्तविकता। व्यावसायिक गैस सिलेंडर 993 रुपए महंगा, छोटू सिलेंडर 261 रुपए महंगा, दूध 2 रुपए महंगा, सोना और चांदी 15 प्रतिशत महंगा। 

अखिलेश यादव ने कसा तंज

महंगाई के झटके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा- आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। साथ में उन्होंने एक कार्टुन भी शेयर किया है जिसमें अखिलेश साइकल पर नजर आ रहे हैं।

क्यों बढ़े दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा के अनुसार कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बिक्री पर हर महीने करीब 30,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। 

पहले सरकार ने घटाया था टैक्स

इससे पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखने के लिए स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी। पेट्रोल पर ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए, जबकि डीजल पर 10 रुपए से शून्य कर दी गई थी।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल कम करने, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करने और कार पुलिंग करने की अपील की थी। विशेषज्ञों का मानना है कि देश में पेट्रोल डीजल के दाम और घटाए जा सकते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला