Mani Shankar Aiyar : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उनके पाकिस्तान प्रेम ने देश की सियासत में भूचाल ला दिया है। मणिशंकर का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में अय्यर ने केंद्र सरकार को सलाह दी कि भारत को तुरंत 'ऑपरेशन सिंदूर' खत्म करना चाहिए और तनाव खत्म करने के लिए पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए। अय्यर के इस बयान ने भाजपा को हमलावर होने का मौका दे दिया है। अय्यर के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।
खबरों के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उनके पाकिस्तान प्रेम ने देश की सियासत में भूचाल ला दिया है। मणिशंकर का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में अय्यर ने केंद्र सरकार को सलाह दी कि भारत को तुरंत 'ऑपरेशन सिंदूर' खत्म करना चाहिए और तनाव खत्म करने के लिए पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए।
अय्यर के इस बयान ने भाजपा को हमलावर होने का मौका दे दिया है। अय्यर के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। मणिशंकर अय्यर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सीमा पर तनाव और आतंकवाद को लेकर भारत का रुख बेहद सख्त है।
अय्यर का मानना है कि दुश्मनी पालने के बजाय कूटनीतिक संवाद ही एकमात्र रास्ता है, हालांकि भाजपा इसे देश की सुरक्षा के साथ समझौता मान रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान के साथ नरम रुख की वकालत की है। अय्यर के ऐसे बयान अक्सर चुनाव के समय भाजपा को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बढ़त दिला देते हैं।
भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर पाकिस्तान का पक्ष लेने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा भारत के आतंकवाद के खिलाफ रुख को कमजोर करती है।
पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान को 'क्लीन चिट' देती है और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन करने से बचती है। उन्होंने कांग्रेस को 'इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस' कहकर उसका मजाक उड़ाया और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया।
उन्होंने दावा किया कि यह कांग्रेस पार्टी का पाकिस्तान के प्रति लंबे समय से चला आ रहा रवैया दिखाता है। पूनावाला का कहना है कि कांग्रेस सैन्य अभियानों पर सवाल उठाती है और आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं के बाद पाकिस्तान के प्रति संयम बरतने की सलाह देती है।
शहजाद पूनावाला ने कहा कि अनेकों आतंकी हमलों के बावजूद कांग्रेस ने एक भी बार पाकिस्तान पर कोई हमला नहीं किया। पूनावाला ने कहा कि 26/11 के बाद भारतीय वायुसेना ने कहा कि हमला करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने उसे नकारा।
Edited By : Chetan Gour