Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शशि थरूर बोले- कांग्रेस का कभी विरोध नहीं किया, ऑपरेशन सिंदूर पर रुख के लिए नहीं मांगूगा माफी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shashi Tharoor's statement regarding Operation Sindoor

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 24 जनवरी 2026 (23:26 IST)
Shashi Tharoor's statement regarding Operation Sindoor : कांग्रेस नेतृत्व के साथ मतभेद की अटकलों के बीच सांसद शशि थरूर ने अपना रुख स्पष्ट किया और कहा कि उन्होंने कभी कांग्रेस का विरोध नहीं किया। संसद में पार्टी लाइन नहीं छोड़ी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सैद्धांतिक रूप से उनकी एकमात्र सार्वजनिक असहमति ऑपरेशन सिंदूर को लेकर थी, जिस पर वह आज भी कायम हैं। उन्होंने कहा, इस मामले पर मैंने बहुत मजबूत स्टैंड लिया था। मैं उसके लिए कोई माफी नहीं मांगूंगा।
ALSO READ: दिग्विजय सिंह को शशि थरूर का साथ, RSS की तारीफ की, कांग्रेस को क्या दी सीख
खबरों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व के साथ मतभेद की अटकलों के बीच सांसद शशि थरूर ने अपना रुख स्पष्ट किया और कहा कि उन्होंने कभी कांग्रेस का विरोध नहीं किया। संसद में पार्टी लाइन नहीं छोड़ी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सैद्धांतिक रूप से उनकी एकमात्र सार्वजनिक असहमति ऑपरेशन सिंदूर को लेकर थी, जिस पर वह आज भी कायम हैं।
उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर मामले पर मैंने बहुत मजबूत स्टैंड लिया था। मैं उसके लिए कोई माफी नहीं मांगूंगा। उन्होंने कहा, पहलगाम की घटना के बाद मैंने खुद इंडियन एक्सप्रेस में एक कॉलम लिखा था। मैंने इसमें कहा था कि ऐसी घटना को बिना सजा के नहीं छोड़ा जा सकता और इसका जवाब देना जरूरी है।
 
थरूर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी नेतृत्व के साथ उनके मतभेद चल रहे हैं। इन अटकलों में यह भी शामिल है कि कोच्चि में हुए एक हालिया कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से उन्हें पर्याप्त महत्व न दिए जाने और राज्य के नेताओं की ओर से कई बार उन्हें किनारे लगाने की कोशिशों से वे नाराज हैं।
थरूर ने पार्टी मीटिंग में नहीं जाने पर मीडिया से कहा, मैं जो कहना चाहता था, वह मैंने पार्टी लीडरशिप को बता दिया है। यह सही नहीं है कि मैं इस बारे में पब्लिक में बात करूं। उन्होंने कहा, मीडिया कई बातें कह सकता है, कुछ सही हो सकती हैं, कुछ गलत हो सकती हैं। मैंने पहले ही पार्टी लीडरशिप को बता दिया था कि मैं इसमें शामिल नहीं हो पाऊंगा।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CM धामी ने किया कैंचीधाम बायपास का निरीक्षण, जाम से मिलेगी निजात, क्या है उत्तराखंड सरकार की प्लानिंग