Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला...

Advertiesment
Pappu Yadav has been arrested by police
Pappu Yadav has been arrested by police : 31 साल पुराने एक मामले में बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव समेत 3 लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश दिया गया है। पटना की एक विशेष अदालत की तरफ से यह आदेश जारी किया गया। इसी सिलसिले में पुलिस पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पहुंची और उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। पप्पू यादव समेत 3 लोगों पर पर धोखाधड़ी करके मकान किराए पर लेने का आरोप है। लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं होने की वजह से यह मामला बढ़ता जा रहा था। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस सिविल ड्रेस में रात को उन्हें गिरफ्तार करने आई। उन्होंने इसे साजिश बताया।

खबरों के अनुसार, 31 साल पुराने एक मामले में बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव समेत 3 लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश दिया गया है। पटना की एक विशेष अदालत की तरफ से यह आदेश जारी किया गया। इसी सिलसिले में पुलिस पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पहुंची और उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। पप्पू यादव समेत 3 लोगों पर पर धोखाधड़ी करके मकान किराए पर लेने का आरोप है।
ALSO READ: पप्पू यादव ने RJD चीफ पर साधा निशाना, बोले- कोई कर रहा है इंडिया ब्लॉक को तोड़ने की साजिश
लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं होने की वजह से यह मामला बढ़ता जा रहा था। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस सिविल ड्रेस में रात को उन्हें गिरफ्तार करने आई। उन्होंने इसे साजिश बताया। उन्होंने कहा, मुझे आशंका है कि मेरी हत्या की साजिश रची गई है।

मौके पर पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। यादव का आरोप है कि पटना पुलिस उनकी हत्या करना चाहती है। बिना वारंट के पटना पुलिस उनके आवास पर पहुंची और जबरन उनको ले जा रही थी। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एक पुराने मामले में कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद की जा रही है।
ALSO READ: बिहार चुनाव में राजीव गांधी की एंट्री, पप्पू यादव ने पूछा तब कहां थे मोदी?
3 दिन पहले कोर्ट ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरुद्ध कुर्की-जब्ती का आदेश निर्गत किया था, जिसमें पप्पू यादव कोर्ट नहीं पहुंचे। यादव ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि मैं चूंकि नीट छात्रा की हत्या के मामले में लगातार पुलिस प्रशासन और सरकार के सिस्टम के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं, जो सरकार और पटना पुलिस को अच्छा नहीं लग रहा है। इसलिए पटना पुलिस मुझे मरवाना चाहती है।

यादव ने पुलिसकर्मी पर बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक सिविल ड्रेस में दीपक नाम के एक दारोगा ने मेरे साथ बदतमीजी की है। यादव ने कहा कि युवा उद्यमी सूरज बिहारी की हत्या फिर भी एक हत्यारे को न पकड़ पाने वाली बिहार पुलिस के कारण आज सूरज के पिता उद्यमी जवाहर यादव का देहांत हो गया।
ALSO READ: पप्पू यादव ने बिहार बाढ़ पीड़ितों को बांटा पैसा, वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्‍किल
यादव ने कहा कि उनके हत्यारों की आरती उतारने वाली बिहार पुलिस मुझे गिरफ्तार करने 5 थानों की पुलिस लेकर पहुंची। मुझे आशंका है कि मेरी हत्या की साजिश रची गई है। गौरतलब है कि पप्पू यादव का असली नाम राजेश रंजन है। वह बिहार के प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्टू के गढ़चिरौली में बड़ा एनकाउंटर, 25 लाख के इनामी समेत 7 नक्‍सली मुठभेड़ में ढेर