Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP में नहीं बढ़ी SIR की तारीख, कटेंगे 2.89 करोड़ नाम, 1.11 करोड़ को मिलेगा नोटिस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Deadline for SIR in Uttar Pradesh has not been extended

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

लखनऊ (उप्र) , शनिवार, 27 दिसंबर 2025 (00:02 IST)
UP SIR Form Last Date Today : उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग की ओर से जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की आज अंतिम तारीख थी। प्रदेश में एसआईआर की तारीख आज (26 दिसंबर) को खत्‍म हो गई। पहले 2 बार एसआईआर की तारीख बढ़ाई जा चुकी है। अभी मतदाता सूची में 15.44 करोड़ नाम हैं और इसमें से अब 2.89 नाम काटे जाएंगे। वहीं दूसरी ओर 1.11 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा।

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग की ओर से जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की आज अंतिम तारीख थी। SIR फॉर्म का सीधा संबंध मतदाता सूची में आपके नाम की पुष्टि से जुड़ा है। प्रदेश में एसआईआर की तारीख आज (26 दिसंबर) खत्‍म हो गई। पहले 2 बार एसआईआर की तारीख बढ़ाई जा चुकी है।
अभी मतदाता सूची में 15.44 करोड़ नाम हैं और इसमें से अब 2.89 नाम काटे जाएंगे। वहीं दूसरी ओर 1.11 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। 31 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जानी है और 30 जनवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। फरवरी में अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। यदि इस लिस्ट में आपका नाम शामिल नहीं होता है, तो आपको ऑब्जेक्शन या क्लेम की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। 
ALSO READ: SIR में मध्यप्रदेश में 42.74 लाख वोटर्स के नाम कटे, इंदौर में सबसे अधिक 1.33 लाख वोटर्स का नहीं मिला रिकार्ड, जानें अब कैसे जुड़ेगा नाम?
प्रदेश में 4 नवंबर 2025 से चल रहे इस अभियान को पूरा करने के लिए एक माह का समय दिया गया था। इस तय अवधि में काम पूरा न होने पर पहले इसे एक सप्ताह और ​फिर 26 दिसंबर तक बढाया गया। अभी भी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने-अपने प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा नहीं किए हैं।
ALSO READ: SIR में भोपाल में कट गए 4 लाख से अधिक वोटर्स के नाम, 1 लाख 16 हजार का नहीं मिला रिकार्ड, जानें अब कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम
उत्तर प्रदेश में 1.26 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं, जो यूपी से बाहर परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं। 45.95 लाख वोटर्स की मौत हो चुकी है। 23.32 लाख डुप्लीकेट हैं। 84.20 लाख लापता हैं और 9.37 लाख ने फॉर्म जमा नहीं किया है। यूपी में 15 दिन की समय अवधि बढ़ने से करीब 2 लाख मतदाता बढ़े हैं। 31 दिसंबर को चुनाव आयोग ड्राफ्ट लिस्ट जारी करेगा। इसके बाद वोटर्स अपना नाम लिस्ट में देख पाएंगे।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमित शाह बोले- आतंकवाद का बदल चुका है स्वरूप, कठोर रवैया अपनाना जरूरी