Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक रसगुल्‍ले ने ले ली 41 साल के शख्‍स की जान, खुशियां बदलीं मातम में, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Advertiesment
rasgulla death
झारखंड के जमशेदपुर में एक शादी समारोह के दौरान ‘रसगुल्ला’ गले में फंसने से 41 वर्षीय व्यक्ति की दम घुटने के कारण मौत हो गई। इस घटना से शादी का माहौल मातम में तब्‍दील हो गया। घटना सोमवार सुबह की है। ललित सिंह मलियान्ता गांव में एक विवाह समारोह में शामिल हुए थे। यहां दावत में उन्‍होंने रसगुल्‍ला खाया था। रसगुल्‍ला खाने के कुछ ही सेकंड में  उन्‍हें सांस लेने में दिक्‍कत हुई।

पास में खडे उनके रिश्‍तेदारों ने उनके गले से रसगुल्‍ला निकालने की कोशिश की। लेकिन रसगुल्‍ला नहीं निकल सका। जिसके बाद उन्‍हें तुरंत पास के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार रसगुल्ले ने उनकी श्वास नली को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया था, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक गई। उन्होंने बताया कि सिंह की मृत्यु कुछ ही मिनटों के भीतर हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद सिंह का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

मौके पर मौजूद एक रिश्तेदार के मुताबिक उनका चेहरा पूरा पीला पड़ गया था। वो हांफ रहे थे।’ हालत गंभीर होती देख परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत नजदीकी एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका।

क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स : डॉक्टर्स के मुताबिक मृतक के गले में खाना फंस जाने से सांस का रास्ता बंद हो गया था, जिस वजह से शरीर तक ऑक्सीजन पूरी तरह नहीं पहुंच पाई। डॉक्‍टर बताते हैं कि एपिग्लॉटिस (टिश्यू का एक टुकड़ा) भोजन को श्वास नली (विंडपाइप) में जाने से रोकता है। जब हम खाना निगलते हैं, तो एपिग्लॉटिस श्वास नली के ऊपर मुड़ जाता है, जिससे खाना सांस की नली में जाने से बच जाता है। कोई व्यक्ति सॉलिड या बड़ा फूड आइटम (रसगुल्ला, लड्डू या चावल का गोला) बहुत तेजी या पूरा का पूरा एक साथ निगलने की कोशिश करता है। तो वो गले की पिछले हिस्से में फंस सकता है, जो गंभीर होने पर जान लेवा भी साबित हो सकता है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईरान बना डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी मुसीबत, क्या 'एस्केलेशन ट्रैप' में फंस गया है अमेरिका?