Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 (23:17 IST)
Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 (23:28 IST)
सोशल मीडिया पर भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने इसे डीपफेक और डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किया गया वीडियो बताया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान समर्थित प्रोपेगेंडा अकाउंट्स द्वारा फैलाया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो में जनरल द्विवेदी को यह कहते हुए दिखाया गया है कि जब ईरान का एक जहाज अंतरराष्ट्रीय जल सीमा से गुजर रहा था, तब इजराइल के रणनीतिक सहयोगी होने के नाते भारत का कर्तव्य था कि उसकी सटीक लोकेशन इजराइल को दी जाए। हालांकि जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत पाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो आधुनिक Deepfake तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। इसमें किसी व्यक्ति की आवाज और चेहरे को डिजिटल तरीके से बदलकर गलत बयान दिखाया जाता है। इस मामले को भारत की सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा मानते हुए संबंधित एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। एक्सपर्ट्स का के मुताबिक भारत, ईरान और इजराइल से जुड़े मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच इस तरह के फर्जी वीडियो फैलाकर भ्रम और तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
Deepfake Video Alert
Pakistani propaganda accounts are sharing a digitally manipulated video of the Indian Army Chief General Upendra Dwivedi, making false claims that when the Iranian ship crossed the international waters, as Israeli strategic allies, it was our duty to… pic.twitter.com/itQ63pXGuF
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी वीडियो या बयान को बिना पुष्टि के शेयर न करें, क्योंकि दुश्मन देश सूचना युद्ध के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 (23:17 IST)
Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 (23:28 IST)