Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 (14:17 IST)
Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 (14:24 IST)
Defense Minister Rajnath Singh : केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां पहुंचे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान में चल रही जंग के बीच भारत का एक पड़ोसी देश कोई भी गलत हरकत कर सकता है। रक्षामंत्री ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई दुस्साहस करता है तो भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश की सुरक्षा मजबूत है और हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर जारी है। रक्षामंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान से जुड़े युद्ध ने पूरे एशिया में चिंता बढ़ा दी है।
ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है
केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां पहुंचे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान में चल रही जंग के बीच भारत का एक पड़ोसी देश कोई भी गलत हरकत कर सकता है। रक्षामंत्री ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई दुस्साहस करता है तो भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश की सुरक्षा मजबूत है और हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर जारी है।
कुछ लोग डर का माहौल बना रहे
रक्षामंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान से जुड़े युद्ध ने पूरे एशिया में चिंता बढ़ा दी है। यह सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि यह संकेत भी है कि भारत अब हर खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। रक्षामंत्री ने ऊर्जा संकट की आशंकाओं को भी खारिज करते हुए कहा, कुछ लोग इस युद्ध के कारण झूठ फैलाकर डर का माहौल बना रहे हैं, लेकिन देश में न तो पेट्रोल-डीजल की कमी है और न ही रसोई गैस की।
रक्षामंत्री ने लोगों से की यह अपील
इस बयान से उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि जरूरी संसाधनों की कोई कमी नहीं है। रक्षामंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना हमारे तेल टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकाल रही है। उन्होंने कहा कि सेना पूरी तरह सतर्क है। राजनाथ ने कहा कि भारत मिडिल ईस्ट के हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है, वहां जो भी स्थिति बने, भारत उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
राजनाथ ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ
राजनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने कूटनीतिक कौशल से भारत के हितों की रक्षा कर रहे हैं। रक्षामंत्री ने कहा, मैंने देश के गृहमंत्री के रूप में भी काम किया है और आज मैं रक्षामंत्री के रूप में देश को अपनी सेवा दे रहा हूं। पिछले 11 वर्षों में चाहें वो आंतरिक सुरक्षा की बात रही हो या चाहें बाहर के दुश्मनों से सुरक्षा की बात रही हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को ताकत दी है। ये बदलाव पूरी दुनिया को हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी देखने को मिला है। केरल विधासभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्य में प्रचार की कमान संभाली।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें