Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 (11:47 IST)
Updated Date: Wed, 18 Feb 2026 (12:57 IST)
दिल्ली में AI समिट के दूसरे दिन गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक रोबो डॉग शोकेस किया। यूनिवर्सिटी पर आरोप लगा कि उसने चीनी रोबोट को समिट में अपना बताकर पेश किया। मामला बढ़ने पर सरकार ने उसे एक्सपो एरिया से बाहर कर दिया।
गौरतलब है कि एआई इंपेक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पैवेलियन में एक रोबोट डॉग दिखाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह दावा किया गया कि यह उनके सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की इनोवेशन है। हालांकि कई टेक यूजर्स ने कहा कि यह डिवाइस चीन की कंपनी Unitree Robotics के कमर्शियल मॉडल से मिलता-जुलता है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भी एक सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी X पोस्ट में कहा है कि AI Impact Summit में चीनी प्रोडक्ट्स शोकेस किए जा रहे हैं।
विवाद बढ़ने पर यूनिवर्सिटी ने कहा कि रोबोट को इन-हाउस डेवलपमेंट के तौर पर पेश नहीं किया गया था। उनका कहना था कि यह डिवाइस छात्रों की ट्रेनिंग और और रिसर्च के लिए लिया गया है और इसे शैक्षणिक उद्देश्य से प्रदर्शित किया गया था।
यह पूछे जाने पर कि क्या गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने देश की इमेज खराब की है, यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा ने कहा कि एक गलत मतलब की वजह से इंटरनेट पर तूफान आ गया है। हो सकता है कि मैं जो कहना चाहती थी, वह ठीक से बता नहीं पाई, या आप ठीक से समझ नहीं पाए कि मैं क्या कहना चाहती थी। गलगोटिया यूनिवर्सिटी एक बहुत ही जिम्मेदार शिक्षण संस्थान है हमने कभी दावा नहीं किया है कि हमने कुछ विकसित किया है। डेवलपमेंट का मतलब किसी चीज को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करना नहीं होता है।
बहरहाल विवाद के बाद सरकार अब इस मामले में एक्शन में नजर आ रही है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी को समिट के एक्सपो एरिया से तुरंत हटाने को कहा गया है।
edited by : Nrapendra Gupta