Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 (15:35 IST)
Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 (15:38 IST)
Delhi Assembly Security Breach: देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित क्षेत्रों में से एक, दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में सोमवार दोपहर उस वक्त बड़ी चूक सामने आई, जब एक अज्ञात तेज रफ्तार कार गेट तोड़कर परिसर के अंदर दाखिल हो गई। दोपहर लगभग 2:30 बजे हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कार चालक न केवल अंदर घुसने में सफल रहा, बल्कि सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर कार समेत मौके से फरार भी हो गया।
विधानसभा के गेट नंबर 2 की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा के गेट संख्या दो पर अचानक एक तेज रफ्तार कार आई। इससे पहले कि वहां तैनात सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते, कार ने गेट को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी की गेट का बैरियर टूट गया और कार सीधे विधानसभा परिसर के भीतर जा घुसी। यह घटना विधानसभा परिसर के गेट नंबर 2 की है। बताया जा रहा है कि कार चालक के स्पीकर के कक्ष के बाहर गुलदस्ता भी रखा था।
कार पर यूपी का नंबर
शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार पर यूपी का नंबर बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और उसके चालक की तलाश कर रही है। हालाकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना किसी बड़े साजिश का हिस्सा थी या फिर चालक के नशे में होने या नियंत्रण खोने के कारण हुई।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala