Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में आज से BS-3 वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, प्रदूषण रोकने के लिए बड़ा फैसला

Advertiesment
हमें फॉलो करें delhi traffic

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 1 नवंबर 2025 (11:14 IST)
BS-3 vehicle ban Delhi : दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज से राष्‍ट्रीय राजधानी में BS-3 तक के कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। ट्रैफिक पुलिस भी आज से सड़कों पर गश्त करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेगी।
 
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) के आदेश के तहत अब बीएस-3 और उससे नीचे के सभी वाहन दिल्ली में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहन प्रदूषण का सबसे बड़े कारण माने जा रहे हैं। ALSO READ: नवंबर में सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितने घटे दाम
 
सरकार की तरफ से जारी अध्यादेश में कहा गया है कि 1 नवंबर से दिल्ली की तमाम सीमाओं से कोई भी बीएस-3 या इससे नीचे मानक के वाणिज्यिक माल वाहन, जो दिल्ली के नहीं हैं उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जनता को जागरूक करने के लिए सीमा पर संकेतकों का प्रयोग किया गया है और सोशल मीडिया पर भी घोषणा की गई है।
 
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आनंद विहार में प्रदूषण नियंत्रण उपायों और परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली का निरीक्षण किया।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार ITO के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 270 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई क्षेत्रों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस, पीएम मोदी देंगे 14260 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात