Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi Blast : अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें al falah university

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

फरीदाबाद , सोमवार, 17 नवंबर 2025 (11:28 IST)
Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एजेंसी ने धमाके में इस्तेमाल की गई आई20 कार के मालिक आमिर राशिद अली को गिरफ्तार कर लिया। आमिर पर डॉ. उमर नबी के साथ मिलकर इस आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। इस बीच दावा किया जा रहा है कि हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी है।
 
फरीदाबाद में प्रशासनिक स्तर पर नियमों के उल्लंघन को लेकर गंभीर आरोपों की जांच तेज हो गई है। आतंकी साजिश के खुलासे के बाद अब जमीन अधिग्रहण और निर्माण संबंधी गड़बड़ियों की परतें भी खुली है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन ने करीब 80 एकड़ परिसर के विस्तार दौरान कई सरकारी जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। साथ ही, बिना स्वीकृति के कई इमारतें भी बनाई गई। अब प्रशासन विश्वविद्यालय के अवैध निर्माण को ढहाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही यहां बुलडोजर चलते दिखाई दे सकते हैं।
 
आतंक का फरीदाबाद कनेक्शन : गौरतलब है कि दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के बाहर एक आई20 कार पर हुए आतंकी हमले के तार फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े थे। ब्लास्ट में शामिल डॉ उमर नबी इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। इस आतंकी हमले में 13 लोगों की मौत हुई थी। 
 
सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गिरफ्‍तार की गई आतंकी डॉ शाहीन का संबंध भी इसी यूनिवर्सिटी से रहा है। इसके बाद फरीदाबाद से बरामद विस्फोटकों की सैंपलिंग के दौरान श्रीनगर के नौगाम में बड़ा धमाका हुआ था। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने साफ किया कि यह साजिश नहीं बल्कि हादसा था।
edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मक्का से मदीना जा रही बस में भीषण आग, 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत