rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi blast : 9वां आरोपी गिरफ्तार, 26 दिसंबर तक NIA की हिरासत में, खाई थी सुसाइड बमर बनने की कसम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi blasts

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 (21:17 IST)
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को लालकिला विस्फोट मामले में गिरफ्तार नौवें व्यक्ति यासिर अहमद डार को 26 दिसंबर तक राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया। विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने एनआईए की वह याचिका स्वीकार कर ली जिसमें आरोपी से हिरासत में पूछताछ का अनुरोध किया गया था।
मीडिया खबरों के मुताबिक NIA की जांच में सामने आया है कि यासिर इस पूरे आतंकी षड्यंत्र में सक्रिय रूप से शामिल था। एजेंसी के मुताबिक, उसने न सिर्फ इस प्लान का हिस्सा बनने की शपथ ली थी, बल्कि उसने आत्मघाती यानी ‘सेल्फ-सैक्रिफिशियल' ऑपरेशन में शामिल होने की कसमें भी खाई थीं। 
मीडिया खबरों के मुताबिक यासिर अहमद डार साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था। उसने सुसाइड बॉम्बर बनने की शपथ ली थी। यासिर का मृत आतंकी उमर उन नबी और मुफ्ती इरफान सहित बाकी आरोपियों से लगातार संपर्क था। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी जंग की आहट, वेनेजुएला को लेकर अमेरिका और रूस आमने-सामने, Russia की US को चेतावनी