Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi Malviya Nagar Fire : 2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

Advertiesment
Delhi Fire Incident
दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। चारों ओर चीख-पुकार, धुआं और जान बचाने की जद्दोजहद थी। लोग इमारत की खिड़कियों और बालकनियों से बाहर झांक रहे थे, क्योंकि उनके सामने सिर्फ दो ही रास्ते थे- या तो आग में घिर जाना या नीचे छलांग लगा देना। इस बीच एक व्यक्ति फरिश्ता बनकर आया।
ALSO READ: HF Deluxe Flex Fuel Price : Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री
इस भयानक मंजर के बीच गद्दा व्यापारी रियाजुद्दीन मंसूरी और उनके बेटे अरमान ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की। इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। 
 
आज जब स्वार्थ और नफरत की खबरें सुर्खियां बनती हैं, तब दिल्ली के इस पिता-पुत्र ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत अब भी जिंदा है। कुछ लोग अपने नाम के लिए नहीं, बल्कि दूसरों की सांसें बचाने के लिए जीते हैं। रियाजुद्दीन और अरमान उन्हीं लोगों में से हैं, जिनकी कहानी शायद उन परिवारों की आंखों में हमेशा आंसू और दिल में दुआ बनकर रहेगी। एक गद्दा व्यापारी, रियाजुद्दीन मंसूरी और उनके बेटे अरमान ने ऐसा फैसला लिया, जिसने इंसानियत पर लोगों का भरोसा और मजबूत कर दिया।
बिना एक पल गंवाए दोनों ने अपनी दुकान के करीब 20 से 25 गद्दे और रजाइयां सड़क पर बिछा दीं। करीब 2 लाख रुपए के सामान की परवाह किए बिना उन्होंने सिर्फ एक बात सोची- अगर इन गद्दों पर गिरकर किसी की जान बच सकती है, तो यही सबसे बड़ी कमाई होगी।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि रियाजुद्दीन और अरमान की इस सूझबूझ ने कई लोगों को गंभीर चोटों से बचाया और कम से कम 8 लोगों की जिंदगियां बचीं। 
Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

HF Deluxe Flex Fuel Price : Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor+ और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री