Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली होटल अग्निकांड : लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड में

Advertiesment
lovekesh bajaj
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लेरिश स्टेज में आग से 21 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी लवकेश बजाज को साकेत कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा। ALSO READ: दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक का बड़ा खुलासा, बोला- 'मैनेजर ने कहा था दिल्ली में सब चलता है'
 
गौरतलब है कि मालवीय नगर में स्थित होटल फ्लेरिश स्टेज में बुधवार सुबह आग लगने से 21 लोगों को मौत हो गई थी। 19 घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया था। 
 

लवकेश ने किया था खुलासा

लवकेश ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह सीधे तौर पर परिसर का प्रबंधन नहीं करते थे। उन्होंने दैनिक कामकाज, बिलिंग, अकाउंट्स और पूरी व्यवस्था दूसरे व्यक्ति को सौंप रखी थी। दिल्ली पुलिस अब होटल मैनेजर की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। ALSO READ: Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
 
बजाज ने कहा था कि कमरे के आकार में वृद्धि सहित संरचनात्मक बदलाव भी होटल का प्रबंधन करने वाले व्यक्ति के सुझाव पर किए गए थे। उस व्यक्ति ने उन्हें आश्वासन दिया था कि ऐसी व्यवस्थाएं नियमित हैं और दिल्ली में सब चलता है।
 

फायर एनओसी भी नहीं थी

पुलिस पूछताछ में बजाज ने कहा कि परिसर के पास फायर एनओसी नहीं था। दिल्ली पुलिस अब बिजली विभाग और अन्य एजेंसियों से रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पुलिस परिसर से संबंधित सभी स्वीकृतियों, अनुमतियों और अनुपालन की पुष्टि कर रही है। पुलिस अब बजाज के दावों की पुष्टि और अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने के लिए उसे आज अदालत में पेश कर हिरासत की मांग करेगी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रकृति के साथ आत्मीयता: पर्यावरण संरक्षण का पहला कदम